gramin evam mahila shikshan sansthan NGO

gramin evam mahila shikshan sansthan NGO

Share

NGO

15/08/2026
23/07/2026

ग्रामीण एवं महिला शिक्षण संस्थान, रैणी (एनजीओ) द्वारा जगन्नाथ जी के मेले में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस सेवा कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया तथा शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग, सद्भाव एवं मानवता की भावना को बढ़ावा देना है। संस्था भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं समाजसेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी।

04/07/2026

जैविक खेती को अपनाना मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को सुरक्षित रखने, लागत कम करने और हमें गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी और टिकाऊ माध्यम है। रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से भूमि बंजर होने और उत्पादों में जहरीले तत्वों के अवशेषों से बचने के लिए प्राकृतिक खेती ही एकमात्र समाधान है।
प्रमुख जैविक खाद और उनके लाभ
1.गोबर की खाद (FYM): नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश से भरपूर। यह मिट्टी की बनावट को तुरंत सुधारती है।
2 .केंचुआ खाद (Vermicompost): पोषक तत्वों का पावरहाउस। यह पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाती है।
3. हरी खाद (Green Manure): ढैंचा या सनई जैसी फसलें उगाकर खेत में ही जोत दी जाती हैं। यह मिट्टी में प्रचुर मात्रा में नाइट्रोजन और जैविक कार्बन जोड़ती है।

02/07/2026

नमस्कार दोस्तों, ग्रामीण एवं महिला शिक्षण संस्थान की तरफ से आज जामुन के पेड़ का पौधारोपण किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को इसका फायदा मिल सके। दोस्तों, हम सब ने स्कूल के समय में किसी खेत, किसी बगीचे, किसी के आंगन के पेड़ से हमने आम, अमरूद, जामुन कोई फल चुरा कर खाया हो और उसमें बड़ा मजा आया हो और यह बचपन की याद हमें मरते दम तक याद रहती है। लेकिन आज हमको ऐसे ही पेड़ सार्वजनिक स्थानों पर जैसे कि स्कूल, कॉलेज, बागान, बगीचे या सड़क किनारे लगानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी यह अनुभव उनके मरते दम याद रहे और सुनहरा बचपन याद रहे।

25/06/2026

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए राहगीरों को ठंडाई, शर्बत और ठंडा पानी वितरित करने का एक पुण्य कार्य 'ग्रामीण एवं महिला शिक्षण संस्थान' द्वारा किया गया。 इस सेवाभावी कार्यक्रम के माध्यम से तपती धूप में सफर कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली

Photos from gramin evam mahila shikshan sansthan NGO's post 21/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना और आने वाली पीढ़ी को इसके फायदों से परिचित कराना एक शानदार और सराहनीय कदम है। आइए हम सब मिलकर इसे एक जन-आंदोलन बनाएँ और एक स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ें।

13/06/2026

Computer classes complete by gramin avam mahilla Shikshan Sansthan

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Alwar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address

Rajgarh ALWAR
Alwar